महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज से मिले मनोज सिन्हा


मुंबई। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुंबई यात्रा के दौरान विलेपार्ले स्थित संन्यास आश्रम पहुंचकर श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। भेंट के दौरान उपस्थित मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने सिन्हा को अपनी संकलित पुस्तक (कॉफी टेबल बुक) 'विचार पुष्प' प्रदान की और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। 'विचार पुष्प' आचार्य पवन त्रिपाठी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विचारों की संकलन पुस्तक है। इस अवसर पर आचार्य पवन त्रिपाठी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद वहां सुजलाम-सुफलाम के वातावरण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। त्रिपाठी ने मनोज सिन्हा के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments