मुंबई रविवार 18 दिसंबर को संकल्प साहित्य- कला मंच, माध्यम फाउंडेशन एवं शब्द फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह और काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मान मूर्ति व मुख्य अतिथि डा.अलका सुरेन्द्र पोतदार (सचिव हिंदी भाषा समिति, विशेषाधिकारी हिंदी भाषा, समन्वयक विद्या विभाग बाल भारती पाठ्य पुस्तक मंडल पुणे) विशिष्ठ अतिथि डॉ.मंजुला देसाई -समीक्षक एवं पूर्व प्राचार्य आर डी नेशनल कालेज मुंबई, डॉ. शीतला प्रसाद दुबे- पूर्व कार्याध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, श्री संजीव निगम- लेखक एवं निदेशक हिंदुस्तानी प्रचार सभा, डॉ. दयानन्द तिवारी-सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं साहित्यकार, श्री शशि निघोजकर -समिति सदस्य महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्माण व अभ्यास क्रम संशोधन मंडल बाल भारती पुणे, श्री आनन्द सिंह- पूर्व उद्घोषक,कवि, सुप्रसिद्ध मंच संचालक व साहित्यकार, श्री मुजीब खान-आइडियल ड्रामा एंड एंटरटेनमेंट अकादमी (IDEA) के संस्थापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे व नवी मुम्बई के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों के लगभग 85 से भी अधिक शिक्षकों एवं प्रवक्ताओं की गौरवमयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में "श्री राम धीरज शर्मा" द्वारा लिखित खंडकाव्य "आक्रांत भारत" का विमोचन सम्मानित अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुंबई की बहुचर्चित 17 वर्षीय युवा लेखिका सुश्री तान्या सिंह जिन्होंने एक काव्य-संग्रह व एक उपन्यास लिखा है, को शब्द-सारथी अलंकरण से अलंकृत किया गया। आमंत्रित अतिथियों ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली और शिक्षण प्रशिक्षण के समक्ष चुनौतियों पर अपने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में आयोजित काव्य संगोष्ठी में आमंत्रित काव्य कलश हिंदी चित्रपट गीतकार व संगीतकार श्री विनोद दुबे, एडवोकेट राजीव मिश्रा संतोष सिंह डॉक्टर वर्षा महेश ने जमकर तालियाँ बटोरी। कार्यक्रम की संकल्पना संकल्प साहित्य कला मंच की संयोजिकाओं में से स्वागत श्रीमती सुनीता चौहान (विल्सन कॉलेज), मंच संचालन श्रीमती मनीषा सिंह (के.जी. मित्तल कॉलेज) एवं श्रीमती विनीता राजापूरकर (सराफ कॉलेज) और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ममता झा ने किया।
0 Comments