मुंबई। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गजलकार एनबी सिंह ’नादान’ का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह और उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव ने परंपरागत तरीके से शॉल, अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह द्वारा उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी सुरेंद्र पांडे, भरत पांडे, ज्ञानसागर महाराज, एड प्रशांत परदेशी, आचार्य जीडी शुक्ला, पूरव गांधी, राज्य पुरस्कृत शिक्षक धर्मराज यादव, संतोष विश्वकर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। गजलकार नादान ने अपने सम्मान के लिए समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments