पत्रकार दिन के अवसर पर जरूरत मंदों में बांटा गया कंबल


पालघर : अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत व महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष लाल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में संगठन नित नई ऊचाईयों को छू रहा है। महाराष्ट्र प्रदेश में संगठन की शुरुवात पालघर जिला से हुई थी जो कि आज मुंबई व नवी मुम्बई में भी अपना परचम लहरा रही है। वह दिन दूर नही होगा जब पत्रकारों के हित मे आवाज उठानेवाली संगठन अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की हर मांग को अधिकारी वर्ग से लेकर मंत्रीमंडल तक सभी मानने को विवश हो जाएंगे। बता दें कि 6 जनवरी पत्रकार दिन के अवसर पर अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष लालप्रताप सिंह की अगुवाई में महाराष्ट्र प्रदेश सचिव राकेश यादव द्वारा वसई विरार शहर में ठंडी से ठिठुर रहे जरूरत मंदों में कंबल व खाद्य पदार्थ वितरित किया गया। अथवा अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के मुंबई स्थित फोर्ट कार्यालय पर एक बैठक का भी आयोजन हुआ जहां पर संग़ठन के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संदीप सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की अथवा उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया उन्होंने बताया कि 6 जनवरी देश के चौथे स्तंभ के प्रहरी पत्रकारों का दिन है, जो कि महाराष्ट्र में पत्रकारों के सम्मान में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है, पत्रकार संगठनों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जहां लोकतंत्र के सभी सजग प्रहरी विशेष तौर पर उपस्थित रहते हैं व उनका सम्मान भी किया जाता है। 
आगे उन्होंने संगठन के विस्तार और आगामी कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।  इस मौके पर भारत देश के लगभग पंद्रह राज्यों  में फैले इस संगठन की उपलब्धियों पर हर्ष जताया। उक्त मौके पर कई पत्रकारों ने ऑनलाइन के माध्यम से इस आयोजन में शिरकत की और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र संदीप कुमार सिंह ने सभी सक्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार मानते हुए संग़ठन के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, महासचिव सतपाल सिंह,मुकेश वाघेला,ओम पांडे, नवी मुंबई के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कपिल देव सिंह, विजय शुक्ला आदि का भी आभार व्यक्त किया। अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य ओम पाण्डे ने कार्यकारी अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह को नववर्ष की डायरी व नववर्ष पर वर्ष तालिका देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments