शास्त्री विद्यालय में व्याख्यान माला संपन्न


विरार। शास्त्री शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित शास्त्री विद्यालय हाई स्कूल, विरार में मैक्लोड्स फार्मास्यूटिकल कंपनी लिमिटेड के निदेशक गिरधारी लाल बावरी के सहयोग से स्व. श्रीमती रत्नीदेवी मुरलीधर जी बावरी स्मृत्यर्थ एस्.एस्.सी. व्याख्यानमाला का उद्घाटन दिनांक 6 जनवरी, 2023, शुक्रवार को विशेष अतिथि प्रो. एम्. पी. सिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ| संस्था के अध्यक्ष भरत पी. मकवाना एवं मंत्री सुरेंद्रनाथ सिंह के निर्देशन में प्रथम दिन हिंदी और भूगोल के विषय विशेषज्ञ मूर्धन्य विद्वान् डॉ. विवेक सिंह तथा ओ.पी.तिवारी ने अपने विद्वत्तापूर्ण व्याख्यान से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया| व्याख्यानमाला के संयोजक आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने उद्घाटन समारोह का संचालन किया | बाबानाथ तिवारी, प्रह्लाद उपाध्याय, मनोरमा उपाध्याय, स्वाती मिश्रा, रेनू दीक्षित, राजेन्द्र यादव, घनश्याम यादव, उमेश  पाण्डेय, के.के.मिश्र रचना सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने समारोह को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई | प्रतिवर्ष श्री गिरधारी लाल जी बावरी के सहयोग से विद्यालय में व्याख्यानमाला का आयोजन होता है | विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को कभी गणवेश वितरितकर कभी किताब कापियां देकर हमेशा सहयोग किया जाता है | गणित तथा विज्ञान के प्रसिद्ध विद्वान प्रो. एम.पी. सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति समर्पित होने एवं मोबाइल से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया| मंत्री सुरेंद्रनाथ सिंह ने व्याख्याताओं को पुष्पगुच्छ तथा लेखनी प्रदान कर सम्मान किया |

Post a Comment

0 Comments