मुंबई । महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन  के बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में कल आयुक्त (नि:शक्तजन) ,मध्य प्रदेश संदीप रजक और राज्य संयुक्त सचिव तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबलपुर, मध्य प्रदेश पीयूष जैन का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र पांडे, भरत पांडे, सुजीत कनौजिया ,आचार्य जीडी शुक्ला ,पुरव गांधी समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने समरस फाउंडेशन द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि समरस फाउंडेशन द्वारा राष्ट्र और समाज हित में की जा रही सेवाएं महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है।