आर के कॉलेज में आत्मकथा पर गोष्ठी सम्पन्न


मुंबई  अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान एवं राजभाषा हिंदी प्रचार संस्थान के संयुक्त तत्त्वावधान में डॉ.भगवान तिवारी  के मार्गदर्शन में गद्य साहित्य की विधा आत्मकथा पर गोष्ठी का आयोजन आर. के. कॉलेज,मालाड पूर्व में सम्पन्न हुआ |  कविवर गीतकार मधुराज मधु ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए समस्त पंथ, संप्रदाय,धर्मों से ऊपर मानव धर्म को माना |मुख्य अतिथि प्राचार्य एस.पी. पाण्डेय ने इकोनामिक्स में श्रमाधारित वर्गव्यवस्था को स्पष्ट किया 
विशेष अतिथि डॉ. अशोक चौहान जी ने दो पंक्तियों में ही आत्मकथा का सार बता दिया | विवुध अतिथि वेदमूर्ति गोरक्षनाथ पैठणकर जी ने सनातनधर्म के महत्त्व को प्रतिपादित किया |डॉ. श्रीभगवान तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में सनातनधर्म एवं हिंदू संस्कृति के विषय में समझाया | आचार्य रामव्यास उपाध्याय एवं आचार्य वीरेन्द्र त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की | संस्था के अध्यक्ष आचार्य रामव्यास, महासचिव डॉ. अमरबहादुर पटेल ने अतिथियों का शाल  तथा पुष्पगुच्छ प्रदानकर सम्मानित किया |आत्मकथा प्रस्तुत करनेवाले विद्वानों में रामस्वरूप साहू, आर.के. सर, हरिश्चंद्र सिंह, रीना राय, डॉ. अमरबहादुर पटेल, आचार्य वीरेन्द्र त्रिपाठी, अजीत चौबे, धनंजय चौबे, आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने प्रभावशाली वक्तव्य दिया |जाकीर हुसेन, रेशमा शेख, रुस्तम घायल ने अपने गीतों से समा बांध दिया |
आर. के. सर,  डॉ. अवनीश सिंह,  चंद्रवीर यादव, एड्. विवेक त्रिपाठी, जनार्दन मिश्र ने कार्यक्रम के संयोजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई | डॉ.अमरबहादुर पटेल ने सफल संचालन किया, सुजेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया|राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |

Post a Comment

0 Comments