भायंदर। मीरा भायंदर शहर को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। जहां एक तरफ आसपास की महानगरपालिका में अन्य पार्टियों का कब्जा रहा ,वहीं मीरा भायंदर महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा। यही कारण है कि बीजेपी ने यहां अपनी ताकत बढ़ाने के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठ की संरचना की है। बिहार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनिता राय पिछले दो दशक से यहां भारतीय जनता पार्टी की ताकत बढ़ाने में लगी हैं। ग्रेजुएट तक की शिक्षा प्राप्त, अनिता राय का मानना है कि जनता का प्यार ही असली उपहार है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास के मार्गदर्शन में बीजेपी ताकत और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। सिल्वर पार्क, वार्ड क्रमांक 17 में एक कार्यालय खोलकर जन सेवा में लगी, अनिता राय ने विशेषकर महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार मेहनत की है। उनकी मेहनत का प्रतिफल है कि सैकड़ों महिलाएं आज घरगुती काम कर के अपने पूरे परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक लगातार पहुंचाने का काम कर रहीं हैं। पिछले दिनों करीब 300 वॉचमैन को कंबल दिलवा चुकी है। कोरोना संकटकाल में उन्होंने दिन रात मेहनत की तथा जरूरतमंदों तक अनाज और अन्य आवश्यक चीजें पहुंचाने में मदद की। हर आयु के लोगों को वैक्सीन लगवाने में वे लगातार मेहनत करती रही हैं। जिला अध्यक्ष एड रवि व्यास के अनुसार पार्टी के प्रति समर्पित तथा अच्छे काम करने वाले लोगों को हम लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं।
0 Comments