शिवानी दुबे
विरार: पालघर जिले अन्तर्गत आने वाले विरार फाटा के आगे सकवार के पास दर्दनाक हादसा हुआ। जहा पर दो लोगो की मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार, यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10: 30 बजे के आसपास हुआ। बता दे की मुंबई से पालघर की ओर,होंडई क्रेटा तेज रफ्तार में जा रही थी जिसमे 4 लोग सवार थे, तेज रफ्तार के चलते गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे के चलते, कार में सवार चारो लोग बुरी तरह ज़ख्मी हो गए जिन्हें नजदीकी गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद दोपहर करीब तीन बजे डॉक्टरों ने 2 लोगो को मृत घोषित कर दिया,और बचे दो लोगो को मीरा रोड के वॉकहार्ट अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया।
बताया जा रहा है, कि मृतक व्यक्तियों का नाम रुचिक देसाई (30), रमेश मुसले (51)है, तथा घायलो का नाम अशोक मुशले (71), माधुरी मुशले (50) है।
जानकारी अनुसार यह चारो लोग मुंबई प्रभा देवी के रहने वाले थे, इस हादसे में कार भी बुरी तरह से छती ग्रस्त हुई। फिल्हाल घायलों का इलाज खबर के लिखे जाने तक अस्पताल में जारी है।
0 Comments