मुंबई। विश्व मानव कल्याण व पर्यावरण को सुरक्षित तथा दिव्यांगजनों को मानसिक, शारीरिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक विकास के उद्देश्य से 'नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ' ने शिर्डी, शनि शिंगणापुर व त्र्यम्बकेश्वर की धार्मिक यात्रा कर वापस लौटा।
शुक्रवार को रात लगभग 8:30 बजे अंधेरी ( पू.) के ओल्ड नगरदास रोड स्थित पानीपत मैदान, सरस्वती टॉवर के पास से 106 लोगों के साथ शिर्डी, शनि शिंगणापुर व त्र्यम्बकेश्वर की धार्मिक पर निकली बसों को स्थानीय विधायिका ऋतुजा रमेश लटके व पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव ने झंडी दिखाकर तथा विधायक पुत्र अमेय लटके ने नारियल फोड़कर रवाना किया। इस संबंध में यात्रा के संयोजक व संस्था अध्यक्ष टीएन दुबे ने बताया कि धार्मिक यात्रा का यह 19 वां वर्ष था। संस्था की ओर से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में विकलांग भाई-बहनों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग भी शामिल हुए।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में उद्योगपति राज त्रिवेदी, हाईवे मेडिकल सेंटर के डॉ. हेमंत दुगड़, समाजसेवी प्रमोद श्याचारण पाण्डेय, ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई के विपिन मिश्रा, पत्रकार अरुण गुप्ता, शीतला प्रसाद सरोज, कामगार नेता विकास तिवारी, लता रोहिदास, सुनील सिंह, पंकज मिश्रा, राजन तिवारी, डॉ. स्वामीनाथ शर्मा, आलोक दुबे, शंकर मिश्रा, शेखर कांगूने, दीपक दुबे, प्रशांत चारी, संतोष कुमार दुबे, गुरुजस यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, राम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
0 Comments