पूर्वांचल विकास परिवार ने किया यूपी के पूर्व मंत्री ललई यादव का सम्मान


मुंबई। पूर्वी उत्तर प्रदेश की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर रचनात्मक संघर्ष करने वाली संस्था पूर्वांचल विकास परिवार ने मुंबई की यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव उर्फ ललई यादव का सम्मान किया। गोरेगांव पूर्व स्थित संस्था के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव, डॉ जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत यादव, संस्था के संरक्षक राजेश यादव, पृथ्वी ग्रुप बिल्डर के जनार्दन यादव ,राजेश बिलगू यादव, दिनेश यादव, डॉ शैलेश यादव, समाजसेवी मानिकचंद यादव, लैंड मार्क के संचालक भोला यादव, विश्व यादव संघ के अध्यक्ष मोतीलाल यादव, समाजसेवी गोविंद यादव, एड उदय नारायण यादव, बृजेश यादव ,सभाजीत यादव आदि का समावेश रहा। ललई यादव ने कहा कि मुंबई के विकास में उत्तर प्रदेश के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तर प्रदेश के लोग आज उच्च पदों पर विराजमान है और महाराष्ट्र के साथ-साथ देश की सेवा कर रहे हैं। अंत में डॉ द्रिगेश यादव ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments