संस्कृति शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 12मार्च से 19मार्च तक।
कथा के दौरान मानस समाज सेवा चैरिटेबल समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय एस मिश्रा व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप एस मिश्रा को कथा वाचक रविन्द्र जी महराज ने किया सम्मानित
मुंबई।मुंबई के नालासोपारा पूर्व में चल रहे श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक स्वामी रविंद्र जी महराज ने श्रद्धालुओं को कथा वर्णन के साथ जीवन में उपयोगी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इस जगत में जिसने इंद्रियों पर नियंत्रण कर लिया। सुख-दुख पर समान भाव रख लिया। अभाव में भगवान को उलाहना मत दें। भगवन ने जो दिया, उसके लिए धन्यवाद दीजिए। सत्कर्म से अर्जित साधना से संतोष करना चाहिए।
अपने आराध्य पर विश्वास रखिए। भगवान से नाता जोडि़ए। जिस पर प्रभु की कृपा होती है, उस पर सब कृपा करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि संसार को खुश करने में लगे रहोगे तो श्रीकृष्ण छूट जाएंगे।साथ ही साथ उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन के बिना भगवान की प्राप्ति सम्भव नहीं।इसलिए सुख अथवा दुख दोनो में भगवन को धन्यवाद ज्ञापित करे।जिस मौके पर लोगो को सम्मानित भी किया गया। स्वाति आर उपाध्याय , बबिता उपाध्याय ,मनीषा कमलेश मिश्रा,अध्यापिका संगीता दुबे आदि के सहयोग व नेतृत्व से आयोजन हुआ है।
0 Comments