राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने दी जनाक्रोश मोर्चा निकालने की चेतावनी


मुंबई। गणपत पाटील नगर वार्ड क्रमांक 1  में कांधल वन विभाग की तरफ से 53-54 नोटिस रद्द करने की मांग को लेकर  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जनाक्रोश मोर्चा निकालने की घोषणा की है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी , हिंदी प्रकोष्ठ के मुंबई अध्यक्ष मनीष दुबे ने बताया कि गणपत पाटील नगर में पिछले 30 से 35 सालों से लोग रह रहे हैं ,लेकिन सरकार की तरफ से उनको कोई सुख सुविधा नहीं मिली है। इस वजह से उनके पास किसी भी तरह के पुराने सरकारी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए  कहा कि यदि कांडल वन विभाग दिए हुए नोटिस को तुरंत रद्द नहीं करता है तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रचंड जनाक्रोश मोर्चे का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments