नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ द्वारा दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर, वाकर व छड़ी वितरित


मुंबई। सामाजिक संस्था नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ ने अंधेरी ( प.) स्थित रिएक्रेशन क्लब सभागृह में कार्यक्रम कर दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, वॉकर व छड़ी वितरित कर उनकी मदद की।इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व विधायक ऋतुजा रमेश लटके ने कहा कि हम दूसरों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर उन्हें कितनी मदद कर सकते हैं, इस मुद्दे पर आज लोगों को गंभीरता से सोचने की जरूरत है। 
नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ ने आज विकलांगों को व्हील चेयर, वॉकर व छड़ी वितरित कर उनकी जो मदद की है, वह बड़ा पुण्य का कार्य है। ऐसे कार्यों से एक ओर जहां दिव्यांगों को सहयोग मिलता है, वहीं दूसरी ओर समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था चलना आसान बात नही है। यह संस्था निरंतर आगे बढ़े,ऐसी शुभकामनाएं देती हूं।
समारोह अध्यक्ष डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय व समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के जरिए जो दिव्यांगजनों के हितार्थ कार्य हो रहा है, वह काफी प्रशंसनीय हैं। हम लोग संस्था की मदद के लिए तैयार हैं। संस्था अध्यक्ष टीएन दुबे हिम्मत न हारें।
नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के अध्यक्ष टीएन दुबे ने कहा कि विकलांगता का दर्द क्या होता है,उसे मुझसे बेहतर कोई और नहीं महसूस कर सकता।अपंगता जीवन के लिए चुनौती है। विकलांगों को दया नहीं स्नेह चाहिए।
इस अवसर पर विनोद मेहता, गणेश अग्रवाल, सुधा सिंह, संजय सिंह, डॉ. सुरेंद्र द्विवेदी, राज त्रिवेदी, देवेंद्र तिवारी, मनोज दुबे, प्रमोद पाण्डेय, राजू राठोड, विकास तिवारी, प्रेम चौबे, शीतला प्रसाद सरोज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments