रमेश चंद्र मिश्र ने की भाजपा प्रत्याशी सीमा सिंह को जिताने की अपील


जौनपुर। नगर पंचायत बदलापुर से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सीमा सिंह पत्नी  विजय सिंह के नामांकन से पूर्व आयोजित नामांकन सभा में उपस्थित होकर सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से, विजय दिलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष  सुधाकर उपाध्याय, विहिप जिलाध्यक्ष  रामसहाय पाण्डेय,  मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा,  लवकुश सिंह,  बलवीर गौड़, विनोद मौर्य,  राजदेव सिंह,  अनिल सिंह शक्ति, जयकुमार सिंह, संतोष निगम, धनंजय सेठ, दिलीप जायसवाल, हरीलाल मोदनवाल समेत भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजेंद्र प्रशाद तिवारी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

Post a Comment

0 Comments