प्रखर समाज सेवी एवं भाजपा नेता संजू श्रीवास्तव को पितृशोक


मुंबई ( संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के वसई-विरार
शहर जिला उपाध्यक्ष- गंगेश्वरलाल श्री वास्तव (संजू श्रीवास्तव) के, पिताश्री अवधेश लाल श्रीवास्तव जी का लम्बी बीमारी के चलते 12 अप्रैल 2023 की रात 11.30 बजे एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे एवं अपने पैतृक गांव- सर्वेसर, कछवां, मिर्जापुर में प्रखर समाज सेवी के रूप में सुविख्यात रहे हैं। वह बीमारी के उपचार हेतु मुंबई आये थे। उनके पार्थिव शरीर को अत्येष्टि हेतु उनके गांव ले जाया गया है। वह अपने पीछे तीन पुत्र,एक पुत्री एवं नाती-पोतों से भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। 
उनके निधन का समाचार सुनते ही अनेक राजनेता, साहित्यकार एवं पत्रकार उनके नालासोपारा स्थित आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने को आते रहे। शोक संवेदना प्रदान करने वाले  पत्रकारों में चंद्रभूषण मिश्र, रविंद्र कुमार दुबे, राम जतन गुप्ता, संजयसिंह, राजशर्मा, एड. सी.पी. सिंह  सहित सैकड़ो जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments