महापंडित राहुल सांकृत्यायन की जयंती समारोह में सम्मानित किए गए साहित्यकार


मुंबई। अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान, महापंडित राहुल सांकृत्यायन फाउंडेशन तथा राजभाषा हिंदी प्रचार संस्थान के संयुक्त तत्त्वावधान में डॉ. भगवान तिवारी के मार्गदर्शन में राहुल जी की जयंती ठाकुर विलेज में डॉ.अवनीश सर के सुपरटेन क्लासेस में ऑफलाइन तथा जूमएप पर ऑनलाइन धूमधाम से मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता प्रबुद्ध समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रदीप मिश्र ने की।स्वागताध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे 'कार्याध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी मुंबई' का सम्मान संस्था के अध्यक्ष आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने शाल तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया । इस अवसर पर डॉ. दुबे ने दो साहित्यकारों कविवर राम सिंह एवं अजय प्रसाद शुक्ल को शाल, पुष्प गुच्छ तथा प्रमाण पत्र प्रदानकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य राम व्यास उपाध्याय ने सरस्वती वंदना के साथ की । डॉ. भगवान तिवारी ने  राहुल जी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद कुमार पाण्डेय जो राहुल के परिवार से ही संबंधित हैं, नैनीताल से जुम के माध्यम से राहुल जी के अनछुए पहलुओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया। राहुल जी के जीवन पर बनारस से एडवोकेट अजय दुबे ने  दामोदर का पत्र, वर्धा से डॉ. सुहासिनी बाजपेई ने नारी सत्ता, डॉ शालिनी मिश्रा ने कानपुर से महापंडित की उपाधि, डॉ.वर्षा सिंह ने मुंबई से पुरुष सत्ता, इंदिरा पाण्डेय ने नैनीताल से राम दुलारी, प्रो.रीना राय, रामस्वरूप साहु, डॉ.अवनीश सिंह, अजय शुक्ल, संगीता शुक्ला, राम व्यास उपाध्याय,  आचार्य वीरेंद्र त्रिपाठी बुद्धिस्ट, डॉ.अमर बहादुर पटेल स्वदेश पुकार रहा, चंद्रवीर यादव  प्रेम का चक्कर, आसाम से डॉ. अनिल उपाध्याय विद्यालंकार, डॉ. अशोक सिंह चौहान राहुल का जीवन, प्रो. शशिकला पटेल  लोलना, संगीता शुक्ला ने बोल्गा से गंगा तक, सिंधवासिनी तिवारी ने दुखियारी की सहायता आदि विषयों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों में आचार्य रामव्यास, डॉ. अमर बहादुर पटेल, डॉ.अवनीश सिंह, आचार्य वीरेंद्र त्रिपाठी,  आचार्य शशिकांत दुबे, डॉ.परमिंदर पाण्डेय, डॉ. अशोक सिंह चौहान, चंद्रिका राय, प्राचार्य एस.पी.पाण्डेय, दिनेश श्रीवास्तव, डॉ.अरुण मिश्र,  जनार्दन मिश्र, रमेश दुबे, अजय शुक्ल, आशुतोष शुक्ल,प्रभाशंकर शुक्ल ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।डॉ.अवनीश ने संचालन तथा चौहान जी ने आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments