संयुक्त राष्ट्र में भारत की आवाज बनी कृष्णा राहुल तिवारी का मनाया गया जन्मदिन


विदेशों में किया देश का  नाम रोशन – कृपाशंकर सिंह
मुंबई। पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र में महिलाओं की शिक्षा तथा अन्य समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करने वाली, देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन की सह सचिव श्रीमती कृष्णा राहुल तिवारी का कल गोरेगांव पूर्व स्थित वेस्टर्न होटल में शानदार जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मुंबई की अनेक जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में उपस्थित महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि कृष्णा ने भारतीय महिलाओं का सम्मान बढ़ाकर देश का नाम रोशन किया। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप ने कृष्णा तिवारी को भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा बताकर अपनी शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक चंद्रकांत त्रिपाठी, पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता समेत अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने मंच से अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गीत संगीत का भी भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी , संयोजक राहुल तिवारी और सीओओ उत्सव तिवारी ने आए हुए समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में चित्रसेन सिंह, एडवोकेट अखिलेश चौबे, अखिलेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष यादव, समाजसेवी दिनेश उपाध्याय, डॉ राधेश्याम तिवारी, डॉ ह्रदयनारायण मिश्र, पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्र, शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे, डॉ राजेंद्र सिंह, रमेश मिश्रा, एड आरजे मिश्र, एड राजकुमार मिश्र, बृजेश तिवारी, अभयराज चौबे, संजय दुबे, विजय नाथ मिश्र, ब्रजभूषण दुबे, लल्लू तिवारी, संदीप तिवारी आदि का समावेश रहा।

Post a Comment

0 Comments