परशुराम जन्मोत्सव पर कांदीवली में परिचर्चा संपन्न

 
 
मुंबई। अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान, राजभाषा हिंदी प्रचार संस्थान एवं महापंडित राहुल सांकृत्यायन फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में शनिवार २२ अप्रैल, २०२३ को अवनीश सुपर टेन क्लासेस, कांदिवली (पूर्व) में परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर परशुराम के चरित्र पर परिचर्चा का आयोजन डॉ. भगवान तिवारी  के मार्गदर्शन में किया गया। यह कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही था। प्रारंभ में आचार्य रामव्यास उपाध्याय  ने मां सरस्वती की वंदना कर भगवान परशुराम की स्तुति की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अशोक सिंह चौहान  ने भगवान परशुराम  के जीवन पहलुओं पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार मिश्र  ने परशु और राम दोनों को अलग कर उनके होने की महत्ता पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने यह बताया कि समाज में समता स्थापित करते हुए भगवान परशुराम ने कैसे सभी को समान रूप से धनुर्विद्या सिखाई। अरुण दुबे  ने माहेश्वर धनुष पर चर्चा की तथा श्रीमती इंदिरा पाण्डेय ने अपनी कविता से समा बांध दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के महामंत्री डॉ. अवनीश सिंह ने किया तथा अतिथियों के प्रति आभार आचार्य वीरेन्द्र त्रिपाठी  ने माना।

Post a Comment

0 Comments