मुंबई: एल बी पुष्कर (आई आर एस)को अपना पूर्वांचल महासंघ (रजिस्टर्ड) को राष्ट्रीय संयोजक (प्रशासनिक) पद पर नियुक्त किए जाने पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष /
वरिष्ठ अधिवक्ता मुंबई हाईकोर्ट अशोक दुबे ने प्रसन्नता व्यक्त की और विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन के उच्च पद पर कार्यरत कर्मयोद्धाओं के जुड़ने से संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने में गति मिलेगी। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अम्बरीष दुबे ने बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होंगे, प्रतियोगी छात्रों को सही दिशा और सफलता के लिए तकनीकी जानकारी मिल सकेगी। राष्ट्रीय महासचिव फूलचंद दिक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अंजलि शुक्ला,उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आनंद सावरण ,काशी विंध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्रवण सिंह , पवन सिंह ,मीडिया प्रभारी नागमणि पांडे, अरविंद मिश्रा पिंटू , आनंद दुबे, एल बी यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
0 Comments