नाबालिक बाल किशोर भिखारियों पर रहम करे सरकार

          
मुंबई। कुर्ला पश्चिम से थाना जिला  की तरफ जाने वाली धीमी लोकल रेलों में  बाल किशोर भिखारियों की तादात बढ़ गयी है। आप सुबह की  ट्रैनों में सफर करते समय ऐसे किशोर बच्चियों को भिक माँगते  देख सकते है। भिखारी गैंग की एक बड़ी टीम मुम्बई जैसे महारास्ट्र के कई  शहरों में सक्रिय है। देखा जाए तो सड़को के किनारे सिग्नल पर इनकी तादात सबसी ज्यादा है। ट्रैन में यह बच्ची भारी भीड़ में भिक मागती हुई लोगो के टांग के बीच में एक झाड़ू लिए दिख रही है। देश मे ऐसे किशोर बच्चियों के सुरक्षा देख रेख के लिए सख्त कानून और आयोग भी ,मंत्रालय भी है। लेकिन फिर भी ऐसी निर्दय तस्वीरें हमे मुम्बई में कंही पर भी देखने को मिल ही जाता है। ऐसे में जनता के भी मन मे एक सवाल बना रहता है कि कब ?ऐसी निर्मम हालात पर सरकार क्यो? रहम नही खाती है। उम्मीद है कि जल्द ऐसी घटनाओं पर बाल विकास आयोग व मंत्रालय जरूर ध्यान देगा

Post a Comment

0 Comments