वसई। वसई-विरार मनपा के विभिन्न कार्यालयों और विभागों में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी रूप से रखने तथा उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार, 03 जुलाई को वसई विरार मनपा के खिलाफ सर्व पक्षीय दल मोर्चा निकालेंगे।
शुक्रवार को प्रथम महापौर व स्थानिक कामगार संघ के अध्यक्ष राजीव पाटिल की अध्यक्षता में अमय क्लब, यशवंत नगर, विरार पश्चिम में स्थानिक कामगार संघ के समन्यवक पूर्व युवा नगरसेवक हार्दिक राऊत एवं संघ के कोषाध्यक्ष निलेश चौधरी और वसई विरार शहर मनपा में कार्यरत विभिन्न कामगार संघटनों के प्रमुख पदाधिकारियों की मीटिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक, पूर्व सभापति प्रफुल्ल साने, विभिन्न कामगार संघटनों के पदाधिकारी और पत्रकार उपस्थित थे। इस मौके पर आगामी 3 जुलाई को वसई विरार महानगर पालिका में ठेका पर काम करने वाले कर्मचारियों को स्थाई करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सुबह 11 बजे म्हाडा ग्राउंड, विरार (पश्चिम) से मनपा मुख्यालय विरार (पूर्व) तक सर्व पक्षीय कामगार संघटनाओं का विराट मोर्चा निकालने का निर्णय किया गया।
कामगार नेता राजीव पाटिल ने सर्वपक्षीय कामगार संघटनाओं के प्रतिनिधियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर मोर्चा को सफल बनाने का आह्वान किया है। पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक और पूर्व सभापति प्रफुल्ल साने ने भी सभी को संबोधित किया।
0 Comments