मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में विगत शनिवार एवं रविवार दिनांक 10 एवं 11 जून 2023 को एकल काव्य पाठ एवं मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन आनलाइन वर्चुअल ब्राडकास्ट के माध्यम से किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी एवं सह-संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया तथा मंच संचालन संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप एवं सक्रिय पदाधिकारी श्रीमती सीमा नयन ने की।आमंत्रित साहित्यकारों में सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश से आकाशवाणी लखनऊ से प्रसारण कर चुके उत्कृष्ट साहित्यकार हरि नाथ शुक्ल हरि की एकल काव्य पाठ हेतु उपस्थिति रही तथा मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में जबलपुर मध्य प्रदेश से अशोक कुमार कुशवाहा, कोटा राजस्थान से प्रतिष्ठा पारीक प्रीत, द्वारका नई दिल्ली संजीव सिंह एवं सीतापुर उत्तर प्रदेश से रामकृपाल तिवारी कृपालु की उपस्थिति रही। अंत में संस्था द्वारा उपस्थित साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0 Comments