डॉ अनील काशी मुरारका ने कृपाशंकर को भेंट की प्रधानमंत्री की बनाई हुई तस्वीर

                                                      

मुंबई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में 9 साल का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर, जहां पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी इसे उत्सव की तरह मना रही है, वहीं मोदी सरकार के 9 साल का सफल कार्यकाल पूरा होने पर देश के प्रख्यात समाजसेवी डॉ अनील काशी मुरारका ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर , 2015 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चीन के सैनिक म्यूजियम में उनकीहाथ से बनाई हुई पेंटिंग (तस्वीर) तथा टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा अपने जीवन के ऊपर लिखित पुस्तक उन्हें भेंट की। कृपाशंकर सिंह ने डॉ अनील मुरारका द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments