मुंबई। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के सह- संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही 5 जून 2023 से संस्था के साहित्यिक उत्थान हेतु साहित्यिक यात्रा पर निकले। सर्वप्रथम वे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साहित्यकारों से मुलाकात की तत्पश्चात अमेठी के लिए रवाना हुए।बुधवार दिनाँक 7 जून 2023 को जनपद अमेठी (उत्तर प्रदेश) में आ. अनिल कुमार राही के आगमन पर आद. नूतन सिंह कनक (राष्ट्रीय सहसंयोजिका नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान) एवं कवि दिवाकर सिंह द्वारा भव्य स्वागत किया गया।जहां राही ने कहा यह मेरा नहीं साहित्य का सम्मान हो रहा है जिसके लिए मैं निकला हूं मेरा निकलना सार्थक हुआ।संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि साहित्यिक यात्रा में साहित्य के उत्थान के साथ-साथ साहित्यकारों को जागरूक करने के उद्देश्य से एवं संस्था किस तरह ऊंचाइयां प्राप्त करेगी इस उद्देश्य से राही जी की साहित्यिक यात्रा चल रही है। राही जी उत्तर प्रदेश के जिलों में जहां संस्था कार्य कर रही है संस्था के सभी पदाधिकारियों सहित वहां के साहित्यकारों से मुलाकात करेंगे।संस्था के सभी पदाधिकारियों ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है।
0 Comments