मुंबई कांग्रेस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त छाता वितरण


मोहब्बत की दुकान से जीतेंगे लोगों का दिल–वर्षा गायकवाड
मुंबई। मुंबई कांग्रेस द्वारा आज दहिसर पूर्व स्थित पैराडाइज हॉल में 500 वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त छाता का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती वर्षाताई गायकवाड ने कहा कि देश में फैलाई जा रही घृणा और नफरत का जवाब हम मोहब्बत की दुकान द्वारा देंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नौजवानों के भविष्य की बात करते हैं तो उन्हें गुनाहगार साबित किया जाता है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की बात करते हैं तो उन्हें बुरा भला कहा जाता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से डरो मत का नारा लगवाया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सपरा ने कहा कि देश की जनता नफरत फैलाने वालों को जवाब देगी। इस अवसर पर
 जिला अध्यक्ष कालू बुधेलिया सम्मानित अतिथियों के रूप में मुंबई कांग्रेस महासचिव एड संदेश कोंडविलकर,मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सूत्राले,मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा उत्तर मुंबई कांग्रेस प्रभारी शिवजी सिंह,मुंबई महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डॉ अजंता यादव मुंबई कांग्रेस महासचिव सदानंद चव्हाण,मुंबई कांग्रेस महासचिव शीतल म्हात्रे,वरिष्ठ कांग्रेसी कुमार खेलारे
मुंबई कांग्रेस सचिव रश्मि मेस्त्री,मुंबई सचिव मनोज नायर,मुंबई सचिव राजेश निर्मल, मुंबई कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद लोकरे, उत्तर मुंबई  के कार्याध्यक्ष राजपति यादव, उत्तर मुंबई अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सरवर खान,उत्तर मुंबई जिला महिला अध्यक्ष प्रगति राणे तथा सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कवि सुरेश मिश्रा, कवि रवि यादव तथा सेवानिवृत्त राज्य पुरस्कृत शिक्षक भारत पांडे का वर्षाताई गायकवाड के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकुंद शर्मा,सोनू यादव,अनिल कनौजिया, सुजीत कनौजिया,मदन रावत, किशोर त्रिवेदी, आत्माराम शर्मा ,विनोद शर्मा ,रामकृपाल शर्मा, अनिल यादव, एडवोकेट प्रशांत परदेसी, संजय चौबे, निमेष शाह ,हाजी मलंग पटेल, लीलावती सोनावणे, अरुण चौहान, कुलसुम खान, मनोज यादव, निहाल शेख, कपिल देव शर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, 
 पूरव गांधी, भोला वर्मा, दशरथ शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, लालचंद गुप्ता, वैभव शाह, भगत सिंह , आचार्य जीडी शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में कार्यक्रम के संयोजक डॉ किशोर सिंह समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे ने किया।

Post a Comment

0 Comments