स्वतंत्रता दिवस

झूम झूम कर नाचो गाओ,गाओ नया तराना।
पंद्रह अगस्त लेकर आया मौसम मधुर सुहाना।।
आज का दिन अति पावन दिन है, हमें मिली आजादी।
भारत के बूढ़े, बच्चे सबने है पहनी खादी।।
याद करो उन वीरों को,जो ला
ए नया जमाना।।१।।
आजाद, गोखले और तिलक,सबने मिल देश संवारा।
खुदीराम,नेता सुभाष ने जंग में किया उजारा।।
फांसी का झूला झूले श्री भगतसिंह मस्ताना।।२।।
ग ए फिरंगी भाग यहां से,वतन छोड़कर मेरा।
डरे हुए हिंदी जनता से,उठा लिए निज डेरा।।
रहना है भारत में मुश्किल, मुश्किल हुआ सताना।।४।।
जन गण मन अधिनायक जय हे,भारत भाग्य विधाता।
वंदेमातरम् वंदेमातरम् जन जन को है भाता।।
घर घर फहरे आज तिरंगा गाए मधुरिम गाना।।५।।
शस्य श्यामला धरती मेरी,बहती पावन नदियां।
गंगा, यमुना, सरस्वती को याद कर रही शदियां।।
अमर गीत है,अमर प्रीत है अमर केसरिया बाना।।६।।
कवि-अच्छेलाल पाठक

Post a Comment

0 Comments