बेस्ट का प्रीपेड मीटर मुंबई वासियों के ऊपर अत्याचार

उद्धव के डॉक्टर सेल ने किया कड़ा विरोध

मुंबई। मुंबई वासियों के घरों में बिजली की सप्लाई करने वाली कंपनी बेस्ट के निजीकरण के बाद अब घरों में लाइट बिल भरने के लिए स्मार्ट मीटर के नाम से प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा। महंगाई की मार से त्रस्त मुंबई वासियों के सामने प्रीपेड मीटर का एक और संकट खड़ा होने जा रहा है। मुंबई वासियों को अब स्मार्ट मीटर के नाम पर ना सिर्फ प्रीपेड बिल भरना होगा अपितु डेढ़ से दो गुना अधिक बिल भरना होगा। उद्धव बालासाहेब ठाकरे की डॉक्टर सेल ने इसका कड़ा विरोध किया है। डॉक्टर सेल के अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद जाजू ने कहा कि मुंबई में करीब 80 लाख मीटर हैं। स्मार्ट मीटर के नाम पर हजारों करोड़ रुपए पहले ही वसूल लिए जाएंगे। पहले लोग दो-दो महीने में सुविधाजनक तरीके से बिल भरते थे। उन्होंने कहा कि इससे सबसे ज्यादा नुकसान गरीब तबके के लोगों को होगा। रोज-रोज कमाकर पेट भरने वाले परिवारों को अब पहले प्रीपेड बिल भरना होगा। पैसा खत्म होते ही बिजली कट जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की परेशानियां बढ़ना तय है। प्रीपेड मीटर से जहां एक तरफ गरीब परिवारों पर दबाव बढ़ेगा वहीं अडानी अंबानी जैसे अमीर लोगों को जरूर इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सेल, प्रीपेड मीटर का कड़ा विरोध करता है और सरकार से अपील करता है कि गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए बिजली बिल भरने के लिए सामान्य मीटर प्रणाली ही रखी जाए।

Post a Comment

0 Comments