राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने की खुशी में कांग्रेसियों ने दरगाह पर चढ़ाई चादर


मुंबई। उत्तर-पश्चिम जिला माइनॉरिटी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सिकंदर आजम द्वारा आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल किए जाने की खुशी में चांदसा वली दरगाह पवई में ,पूर्व सांसद संजय निरुपम, मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष बब्बू खान तथा वरिष्ठ नेता राजेश शर्मा के हाथों दरगाह पर चादर चढ़ाकर राहुल गांधी की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी गई। इस मौके पर पूर्व सांसद संजय निरुपम, हाजी बब्बू खान, राजेश शर्मा, जिला अध्यक्ष क्लाइव डाइस, फिरोज शाह, मोनिका जगताप, मोहम्मद सिकंदर आजम, युसूफ खान, मोहम्मद अली नवाब अहमद, जावेद अंसारी, चांदसा वली दरगाह के ट्रस्टी शहजादा खान, इनायतुल्लाह खान इम्तियाज भाई के अलावा भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments