NCRB रिपोर्ट को लेकर शिवसेना उद्धव गुट ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

मुंबई शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मोदी सरकार को महिलाओं की सुरक्षा देने में विफल बताते हुए कड़ी आलोचना की है।पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि पिछले हफ्ते संसद में पेश किए गए NCRB की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि वर्ष 2019 से 2021 के बीच 13 लाख महिलाएं लापता हुई हैं। जिसमें 18 साल से ऊपर की 10,61,648 महिलाएं तथा 18 से कम उम्र की 2,51,430 लड़कियां लापता हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां लापता हुई हैं। दिल्ली से 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां लापता हुई हैं। आनंद दुबे ने कहा कि उपरोक्त आंकड़े साबित करते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार देश में सिर्फ नफरत फैलाने के काम में लगी हुई है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वह जरा भी गंभीर नहीं है।

Post a Comment

0 Comments