शास्त्री विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

 

वसई । शास्त्री शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित शास्त्री विद्यालय हाई स्कूल एवं एलबीएस इंग्लिश स्कूल विरार पूर्व में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एवं बहुजन विकास आघाडी के पूर्व सभापति भरत मकवाना ने की।अपने संबोधन में 'व्यासोच्छृष्टं जगत्सर्वम्' महर्षि वेदव्यास को महान् गुरु बताते हुए चतुःश्लोकी भागवत का सस्वर शुद्ध पाठ किया। विद्यालय के मंत्री सुरेंद्रनाथ सिंह संस्था के सदस्य डॉ. सतीश मिश्रा, धर्मेंद्र उपाध्याय, भोलानाथ यादव, रामव्यास उपाध्याय उपस्थित थे ।सभा में मुंबई के प्रसिद्ध शिक्षाविद सेवा मुक्त प्राध्यापकों, प्राचार्यों उप शिक्षाधिकारी का संस्था के अध्यक्ष मकवाना ने आदर्श शिक्षक सम्मानपत्र, श्रीफल, शाल तथा लेखनी देकर सम्मान किया। सम्मान प्राप्त करने वाले अतिथियों में उप शिक्षा अधिकारी अशोक मिश्रा मारवाड़ी विद्यालय के अंग्रेजी के शिक्षक डॉ. हरिप्रसाद राय अशोक सिंह, प्रधानाचार्य बालमुकुंद दुबे, समाज सेवी रामविलास पाण्डेय, शिव शंकर यादव, भोलानाथ यादव, महेंद्रनाथ यादव, एस.पी. चौबे, आनंद प्रकाश सिंह, अनिल राय, भुवनेश सिंह, जे.पी. सिंह, राम सिंह, अशोक पाठक, के.पी. चौहान आदि मूर्धन्य विद्वानों का सम्मान किया गया ।विद्यालय को चार पीरियड तक कक्षा दसवीं के छात्रों ने प्रधानाचार्य, सुपरवाइजर, शिक्षक, क्लर्क, कनिष्ठ कर्मचारियों की भूमिका में संचालित किया। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना माने, सुपरवाइजर मनोरमा उपाध्याय, शिक्षक घनश्याम यादव, ब्रजेश दुबे, सविता ठाकरे, के.के.मिश्र आदि शिक्षक, एलबीएस के प्रिंसिपल अटल शर्मा, प्राथमिक के मुख्याध्यापक राजेश पाण्डेय आदि समस्त विद्यालय परिवार ने समारोह को सफल बनाया। शिक्षिका अर्चना उपाध्याय ने सफल मंच संचालन किया किया। अतिथियों ने मुक्त कंठ से संस्थाध्यक्ष मकवाना मंत्री सुरेंद्रनाथ सिंह एवं कार्यक्रम की प्रशंसा की ।राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments