समाजसेवी पंडित भगवती प्रसाद दुबे का निधन


मुंबई। डोंबिवली निवासी समाजसेवी पंडित भगवती प्रसाद दुबे का मंगलवार, 5 सितंबर 2023 को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र पंकज दुबे ने मुखाग्नि दी। स्वर्गीय दुबे अपने पीछे भतीजे रवीन्द्र दुबे, राजेश दुबे, संजय दुबे, मुकेश दुबे, अरुण दुबे, राकेश दुबे, महेन्द्र दुबे, सुरेन्द्र दुबे, पुत्र पंकज दुबे, नीरज दुबे सहित पुत्री तथा नाती-पोतों से भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील स्थित उनके पैतृक गांव जगदीशपुर में गुरुवार, 14 सितंबर को दशगात्र (शुद्धक), शुक्रवार, 15 सितंबर को एकादशाह एवं रविवार, 17 सितंबर 2023 को श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज (तेरही) का आयोजन किया गया है। समाजसेवी दुबे के निधन से उनके परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं. 9920707164 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments