मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था अंतस फाउंडेशन काव्यधार नोएडा के तत्वाधान में रविवार दिनांक 10 सितंबर 2023 को हिंदी दिवस मनाया गया।जिसका संयोजन नोएडा से संस्था की संयोजिका नंदिनी श्रीवास्तवा ने की तथा संस्थापक एवं सचिव स्मिता श्रीवास्तवा की देखरेख में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन हुआ। आमंत्रित साहित्यकारों में मुंबई से वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,नासिक से वरिष्ठ कवयित्री सुनीता महेश्वरी, नोएडा से सत्यार्थ जलालाबादी, दिल्ली से विभा राज़ वैभवी एवं मुजफ्फरपुर से डॉक्टर कीर्ति वर्धन मुख्य रूप से थे।सभी उपस्थित साहित्यकारों ने हिन्दी के बढ़ते कदम की कविताओं के माध्यम से सराहना करते हुए खूब वाहवाही बटोरी तथा सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।मंच का संचालन उत्कृष्ट कवियत्री चंचल हरेंद्र वशिष्ठ ने की तथा अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
0 Comments