संस्था एक प्रयास भारत द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया

पुणे। सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था पोलिंगा एवं संस्था एक प्रयास भारत के तत्वावधान में हिंदी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विशेष मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह-संस्थापक अनिल कुमार राही उपस्थित थे।अनिल कुमार राही का पुणे की धरती पर भव्य सम्मान किया गया।जिसका आयोजन प्रबुद्ध कलमकार महेंद्र माणिक,पोलिंगा संस्था की संस्थापिका भावना गुप्ता,अनिरुद्ध नागुपेल्ली ने किया। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने हिन्दी पर परिचर्चा करते हुए हिंदी को और प्रोत्साहित करने हेतु शपथ लिया। अंत में विशेष मुख्य अतिथि राही जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यापित किया और हिंदी को हर जगह प्रयोग करने हेतु सलाह दी।

Post a Comment

0 Comments