मुंबई। लोकमान्य बालगंगाधर तिलक ने राष्ट्रीय एकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने की दिशा में सार्वजनिक गणेश उत्सव का शुभारंभ किया था। पूरे महाराष्ट्र में विभिन्न गणेश मंडलों द्वारा गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। दानदाताओं द्वारा इन गणेश मंडलों को मिलने वाली आर्थिक मदद का महत्वपूर्ण योगदान होता है। वर्सोवा विधानसभा में गणपति विसर्जन के बाद यहां के स्थानीय युवा समाजसेवी, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवम् मुंबई उपनगर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष अड़. अवनीश तीर्थराज सिंह की चर्चा जोरों पर है।
विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी उन्होंने इस विधानसभा में स्थापित 120 से अधिक छोटे-बड़े गणेश मंडलों की आर्थिक मदद करके सराहनीय काम किया है। गणेश मंडलों की आर्थिक मदद करने के साथ-साथ अवनीश सिंह ने सभी जगह जाकर गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करते हुए महाराष्ट्र के साथ साथ देश की अमन शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा की कृपा से ही हमारा देश हमेशा खुशहाल रहा, आने वाले सभी विघ्नों को सफलतापूर्वक समाप्त किया। आगे भी हम उन्हीं की कृपा से निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते रहेंगे।
0 Comments