मुंबई। साहित्य के क्षेत्र में अग्रगण्य राष्ट्रीय संस्था सामाजिक साहित्यिक जागरूकता मंच मुंबई की अक्टूबर माह की मासिक काव्य गोष्ठी लाल बहादुर शास्त्री मैदान,गोरेगांव पश्चिम में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता अंतराष्ट्रीय ग़ज़लकार एवं संस्था के वरिष्ठ मार्गदर्शक डॉ. सागर त्रिपाठी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही एवं विशेष अतिथि के रूप में हास्य व्यंग के बेजोड़ महारथी हरिश शर्मा यमदूत उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्था के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो.डॉ. उमेश शुक्ल ने किया।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वन्दना से डॉ.मृदुला तिवारी महक ने किया।संयोजन संस्था के महासचिव डॉ.कृपाशंकर मिश्र,संगठन मंत्री राम आश्रय यादव तथा संस्था अध्यक्ष भोलानाथ तिवारी भारतांचली ने किया। मासिक काव्य गोष्ठी में नरेंद्र शर्मा खामोश,कल्पेश यादव, डॉ,मृदुला तिवारी,सीमा सिकंदर,जवाहर लाल निर्झर ,रवि यादव, अमरनाथ दुबे अमर, श्रीनाथ शर्मा,ज़ाकिर हुसैन रहबर,रूस्तम धायल, मुस्तकीम आलम,रमाकांत ओझा लहरी,संदीप प्रजापति कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, डॉ.संगीता तिवारी,श्रीनाथ शर्मा,राजेश दू्बे अल्हड़ असरदार आदि कवियों ने कविता पाठ किया। अतिथियों का स्वागत भोलानाथ तिवारी मूर्द्धन्य भारतांचली ने किया तथा आभार संस्था के नव निर्वाचितों प्रदेश सचिव अजय बनारसी ने किया।इस अवसर पर हरिशंकर शर्मा, रमाकांत ओझा के साथ मुंबई महानगर के पत्रकारों, प्राध्यापकों एवं अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को नयी उंचाई प्रदान किया।
0 Comments