मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में पूर्वजों को समर्पित काव्यांजलि का आयोजन किया गया।जिसका संयोजन संस्थापक प्रितम श्रावस्तवी एवं सह- संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया।काव्यांजलि का उत्तम संचालन योगेश बहुगुणा योगी एवं नूतन सिंह ने किया। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित साहित्यिकारों में युवा साहित्यकार आशुतोष योद्धा आशु, वरिष्ठ साहित्यकार साहित्यकार हृदय प्रकाश वैद्य पुणे,कवियत्री निमिक्षा देशमुख पुणे महाराष्ट्र,कवियत्री भावना गुप्ता महेंद्र पुणे एवं रामकृपाल तिवारी कृपालु सीतापुर उत्तर प्रदेश से उपस्थित थे।आमंत्रित साहित्यकारों द्वारा प्रस्तुत काव्यपाठ से उपस्थित श्रोता साहित्यकारों ने खूब आनंद उठाया।
0 Comments