पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक जुट होकर भाजपा के कार्यों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएँ- रानी द्विवेदी सचिव:महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा
वसई: वसई पूर्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा वसई विरार जिला का पद वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमे प्रमुख अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र प्रदेश की सचिव, वसई - विरार/ पालघर की प्रभारी और पालघर लोकसभा की संयोजक श्रीमती रानी द्विवेदी ,भाजपा वसई विरार जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटील, भाजपा उ.भा.मो. महाराष्ट्र प्रदेश के महामंत्री प्रड्यूमन शुक्ला, और मुख्य अतिथि के तौर पर १३१ बोईसर विधान सभा के चुनाव प्रभारी विलास तरे, १३२ नालासोपारा विधान सभा के चुनाव प्रभारी राजन नाईक, १३३ वसई विधान सभा के चुनाव प्रभारी मनोज पाटील, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सिंह, भाजपा उ.भा.मो. महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष राजीव रतन मिश्रा, वसई विरार जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजु), भाजपा उ.भा.मो. महाराष्ट्र प्रदेश सचिव कपिल वर्मा, भाजपा उ.भा.मो. महाराष्ट्र प्रदेश सचिव चंद्रप्रकाश मिश्रा, वसई विरार महामंत्री जे पी सिंह, वसई विरार महामंत्री अभय कक्कड़, वसई विरार महामंत्री श्रीमती प्रज्ञा पाटील, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र म्हात्रे, वसई विरार जिला सचिव रामवृक्ष यादव, वसई विरार सचिव अशोक यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र तिवारी, वसई विरार सचिव अमित दुबे, भाजपा वसई विरार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सौ कंचन झा, वसई विरार युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत तिवारी, वसई विरार स्लम सेल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, वसई विरार जिला उपाध्यक्ष भूषण किणी, वसई पूर्व दक्षिण मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत वाघमारे, वसई पूर्व उत्तर मंडल विकास सिंह ठाकुर, दत्तात्रेय पाटील, जयप्रकाश पाण्डेय, सूर्यकांत मिश्रा, और वसई विरार जिला के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और उत्तर भारतीय समाज के हजारों के रूप में कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन भाजपा वसई विरार उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष यादव के द्वारा किया गया। जिसमे वसई विरार जिला के क्षेत्र के सदैव उत्तर भारतीय के हित में तत्पर रहने वाले, सामाजिक कार्यों में संमलित रहने वाले लोगों को जिला उपाध्यक्ष तथा जिला सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया। गौरतलब ये भी है की इस पद वितरण समारोह के दौरान सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के यूवाओं ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए पक्ष प्रवेश किया। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपनी मानोस्थिति व्यक्त करते हुए कहा की आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को यदि किसी भी समाज से सर्वाधिक वोट मिलेंगे तो वसई विरार के उत्तर भारतीय समाज से ही मिलेंगे। इसी के साथ सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्टी नेताओं ने नियुक्त हुए सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और ऐसे ही उत्तर भारतीय समाज के लिए निरंतर काम करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ने ऐसे संकेत दिए है की इस कार्यक्रम से भी बड़ा और भव्य कार्यक्रम भविष्य में आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ भारत माता की जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
0 Comments