विरार। ऋषिकेष राठौड़ को भाजपा वसई शहर युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा 12 नवंबर को एक पत्र के माध्यम से की गई थी।
ऋषिकेश राठौड़ को पार्टी के प्रति निष्ठा, कार्य करने की क्षमता, जनसंपर्क और उत्साह के कारण भाजपा वसई शहर युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष चुना गया है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और छवि का उपयोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को घर-घर पहुंचाने में किया जाएगा। वसई शहर युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनमीत राऊत ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और आशा व्यक्त की कि उनके सामाजिक उपयोगितावादी, निरपेक्ष और निष्पक्ष रवैये के कारण काम का विस्तार होगा।
ऋषिकेश राठौड़ को वसई शहर युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हर स्तर से बधाइयां मिल रही हैं। इस चुनाव अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला सचिव किरण पाटिल, मंडल अध्यक्ष नंदकुमार महाजन, महासचिव अमित पवार, हेमंत राज्य गौड़, नीलेश वर्तक, यश राठौड़, निखिल राठौड़, निहार राठौड़, माहिर तांडलेकर, राज राठौड़, धीरेन पटेल आदि उपस्थित थे
0 Comments