मुंबई। जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति कार्यकारिणी पदाधिकारियों सहित समाजसेवी कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,हरिकेश शर्मा नंदवंशी,प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी, संतोष निरंकार शर्मा,अमरनाथ शर्मा, मनोज जगदीश शर्मा,विनोद कुमार शर्मा,गंगेश शर्मा,विक्रांत शर्मा,प्रशांत शर्मा,कर्पूरी शर्मा सामाजिक परिचर्चा हेतु सामाजिक व्यक्तियों के घर पहुंचे और संस्था के बारे में चर्चा की।समाजसेवी हरिकेश शर्मा नंदवंशी भाण्डुप की माता जी फूला देवी,संतोष शर्मा कल्याण की माताजी भानुमति शर्मा एवं समाजसेवी कल्याण राजेश कुमार शर्मा उर्फ राजन का स्वास्थ्य ठीक ना होने की जानकारी प्राप्त होने पर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली एवं एकता भाईचारा एवं पारिवारिक रूप से संबंधों को मजबूती प्रदान करते हुए समाज के उत्थान हेतु विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा की।जहां परिवार के सभी सदस्य अपने लोगों को पाकर प्रसन्न हुए।परिवार के सदस्यों में रवि शंकर शर्मा,आयुष शर्मा,मानव शर्मा,श्रीमती गुंजा शर्मा,श्रुति शर्मा,आशुतोष शर्मा,शुभम् कुमार शर्मा,गणेश शर्मा,कार्तिकेय शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा,रंजना शर्मा, अमित शर्मा,स्मिता शर्मा,दिव्यांश शर्मा,सुमित शर्मा,मंजू राजेश शर्मा, यति शर्मा एवं स्नेहा शर्मा की उपस्थिति विशेष रही।
0 Comments