मुंबई ।महानगर के काजूपाढ़ा,बोरीवली (पूर्व) स्थित मानव सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट वर्तमान समय में असहाय,दीनहीन, दुर्बल जन समुदाय हेतु वरदान साबित हुआ है।संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संचालक डॉ संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक हमने हजारों लोगों की सहायता करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन देने का कार्य किया है। पिछले दिनों एनजीओ (मा,से,फा,) द्वारा १००००/ दस हजार रुपए नगद की आर्थिक सहायता पाने के उपरांत मोहन कीर्ति परिहार स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त करने आए तथा संस्था के मनोज आर पाण्डेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारिणी समिति,काकली मित्रा अध्यक्षा महिला समिति (मुंबई प्रदेश) के आवास नायगांव गये।जहां मोहन कीर्ति परिहार के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त की गई तथा उपचार पश्चात स्वास्थ्य लाभ हुआ।इसी तरह किसी भी प्रकार से पीड़ित रोगी की शारीरिक जांच के पश्चात उसका इलाज किया जाता है। शारीरिक जांच में खून संबंधित सभी जांच,थैरेपी एवं प्रतिदिन के संयमित आहार की जानकारी मुफ्त में दी जाती है।उक्त सराहनीय कार्य में डॉ संतोष शर्मा के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, सेक्रेटरी राष्ट्रीय सलाहकार सुनीता सिंह, अध्यक्षा महिला समिति काकली मित्रा, सेक्रेटरी वनश्री पटेल, सहायक सेक्रेटरी स्वाति सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार रंजीत झा, अध्यक्ष महाराष्ट्र श्रवण डाबी, सदस्य राष्ट्रीय सलाहकार दिलीप शर्मा एवं मीडिया प्रभारी सैय्यद जिया हैदर का अभूतपूर्व योगदान रहता है।
0 Comments