अग्रोहा विकास ट्रस्ट मुंबई द्वारा एक शाम सुनहरे गीतों के नाम

मुंबई । अग्रवाल परिवारों की अग्रणीय संस्था अग्रोहा विकास ट्रस्ट, मुंबई केंद्रीय समिति द्वारा ‘एक शाम सुनहरे गीतों के नाम' का कार्यक्रम रविवार 17 दिसंबर को फाइन आर्ट ऑडिटोरियम चेंबुर, मुंबई में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैलाश अग्रवाल, धनराज गुप्ता, एन एल गुप्ता (चाचा), गंगाधर अग्रवाल, के.के. सिंघला, डालचंद गुप्ता, डॉ. रितेश अग्रवाल, डॉ. राहुल गुप्ता की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन किया गया। इस कार्यक्रम में अग्रोहा विकास ट्रस्ट, मुंबई केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने डेढ़ वर्षों का लेखाजोखा सभी अग्रवाल बंधुओं के सामने पेश किया। इस अवसर पर अग्रवालो के लिए agarwalavtrishte.com वैवाहिक aap का लोकार्पण भी किया गया। अग्रोहा के तमाम आयोजनों को सफल बनाने के लिए अग्रोहा विकास ट्रस्ट, मुंबई केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, महामंत्री अल्केश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, मार्गदर्शक महावीर प्रसाद के सहयोग व महिला समिति की अध्यक्षा रेखा गोयल, महामंत्री वंदना गर्ग, कोषाध्यक्ष संगीता गोयल और उनके पदाधिकारी व क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता की मेहनत से सफल रहा। अनिल अग्रवाल, स्नेहा, प्रगति मुरारका, रिचा अग्रवाल, विपूल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, दिगेश अग्रवाल, जागृत अग्रवाल आदि कर्मठशील कार्यकर्ताओं की वजह से कार्यक्रम नई ऊंचाईयां छू रहा है। यह जानकारी प्रचार मंत्री महेश अग्रवाल ने दी। ‘एक शाम सुनहरे गीतों के नाम' के कार्यक्रम में गायकों में मुख्तार शाह, अनिल वाजपेयी, प्रशांत नाशेरी, निरुपमा डे और मधुरा देशपांडे ने अपनी सुरीली आवाजों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Post a Comment

0 Comments