जौनपुर। अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होते ही गांव के मंदिरों में भक्ति की धारा बहने लगी। सभी मंदिरों में आज खास सजावट की गई थी। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित गोपालापुर न्याय पंचायत में गढ़ा और सियराबासी में स्थित मंदिरों पर खास रौनक देखने को मिली। भजन कीर्तन के बाद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। बीजेपी नेता हर्षू प्रसाद पाठक और ग्राम प्रधान अवधेश तिवारी के नेतृत्व में दोनों स्थानों पर सुंदरकांड पाठ और भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर अमरनाथ तिवारी, रामधनी मिश्र, मुन्नीलाल मिश्र ,प्रभात मिश्र, ओम प्रकाश तिवारी ,राम शिरोमणि तिवारी, पंडित विजय शंकर पांडे, काशीनाथ तिवारी,अनिल दुबे, अवधेश यादव, संजय तिवारी, सुशील कुमार तिवारी, कमला दुबे, श्रवण तिवारी, राजाराम तिवारी, रामकृपाल तिवारी, सदापति तिवारी, बृजेश मिश्रा, विपिन तिवारी, हरिश्चंद्र पांडे, बनवारी मल्लाह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comments