विधानसभा की कई समस्याओं का होगा समाधान
मुंबई। मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत कल मुख्यमंत्री और विधायक प्रकाश सुर्वे द्वारा एकसाथ मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र में गहन साफ सफाई और सौंदर्यीकरण किया गया।
मुख्यमंत्री ने दहिसर पूर्व वार्ड क्रमांक 5 में दादा-दादी पार्क में वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने वार्ड क्रमांक 11 बोरीवली (पूर्व) नैंसी एसटी बस डिपो में जल्द ही पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना के संबंध में, संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उक्त स्थान पर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल के निर्माण के संबंध में सभी मामलों का सत्यापन करने को भी कहा।
वार्ड क्रमांक 26 कांदिवली (पूर्व) सिंह इस्टेट, ठाकुर विलेज से जाने वाली 120 फीट सड़क से करीब 350 से 400 घर प्रभावित होनेवाले थे। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिया कि उनको स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा से बात कर यहां की सड़क भी पूरी कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मागाठाणे दौरे के कारण
इस क्षेत्र को पूरी तरह से स्वच्छ और सुंदर कर दिया गया। नैन्सी एसटी बस डिपो में जल्द ही यहां के नागरिकों के लिए पासपोर्ट कार्यालय और एक मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल की सुविधा मिलेगी। वार्ड नंबर 26 कांदिवली (पूर्व) सिंह एस्टेट, ठाकुर विलेज के 350 से 400 नागरिकों का पलायन रोका जाएगा और यहां 120 फीट की सड़क भी बनाई जाएगी। विधायक प्रकाश सुर्वे ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे से कई मुद्दों का समाधान हुआ है। इस अवसर पर युवा सेना कार्यकारिणी सदस्य राज प्रकाशदादा सुर्वे, महिला विभाग प्रमुख श्रीमती मीना पानमंद , सभी पुरुष और महिला शाखाप्रमुख पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों के छात्र, एनएसएस छात्र, शिक्षक और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
0 Comments