मीरा भायंदर के 216 मंदिरों को जोड़ने का अभियान चला रहा विश्व धरोहर सामाजिक चैरिटेबल ट्रस्ट

भायंदर। सनातन धर्म को मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में विश्व धरोहर सामाजिक चैरिटेबल ट्रस्ट इन दिनों मंदिर जोड़ो अभियान चला रहा है। ट्रस्ट द्वारा 18 फरवरी को मीरा रोड के बेवर्ली पार्क के हिडेन रोज सोसाइटी स्थित शिव शंकर मंदिर परिसर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ नौचंदी यज्ञ के साथ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समर्थ श्री रामदास जी महाराज उपस्थित रहेंगे। आचार्य प्रमुख के रूप में वेद निधि शास्त्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सभी 216 मंदिरों के पुजारी और धर्माचार्यों का सम्मान किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष स्वप्निल शुक्ला ने बताया कि सभी मंदिरों को आपस में जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा सभी पुजारियों को धार्मिक विधि विधान की पूरी जानकारी के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा टूटे-फूटे मंदिरों का जीर्णोधार करने का भी काम किया जाएगा। साथ ही मंदिर के पुजारी को उचित वेतन मिलने भोजन, कपड़े आदि की व्यवस्था के लिए भी संबंधित सोसाइटियों से संपर्क करके हल निकाला जाएगा। कुल मिलाकर मीरा भायंदर के मंदिरों के लिए एक अच्छा अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments