डॉ. पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में यादगार बन गया महाराष्ट्र ड्रीम अचीवर्स अवॉर्ड का पुरस्कार समारोह

मुंबई : महाराष्ट्र ड्रीम अचीवर अवार्ड्स के दूसरे संस्करण का पुरस्कार समारोह "स्नेहा इवेंट एंड मैनेजमेंट्स" संस्था द्वारा 9 फरवरी, 2024 को मुंबई में विधिवत रूप से आयोजित किया गया। यह गरिमापूर्ण समारोह, डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह - कंट्री हैड, एशिया शिपिंग इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
       यह जानकारी देते हुए आयोजक संस्था के सीएमडी विष्णु मिश्रा ने बताया कि ये प्रतिष्ठित पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों के ऐसे प्रतिभावान स्वप्नदृष्टाओं में सफलता की भावना को पुष्ट करने और उनकी स्वप्न पूर्ति की उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए शुरू किए गए थे, जिन्होंने अपने समर्पण, जुनून और अथक प्रयासों के माध्यम से अपने पेशे के क्षेत्र में अपने लिए एक उल्लेखनीय जगह बनाई है। यह पुरस्कार दिन-प्रतिदिन के जीवन में आने वाली चुनौतियों को मजबूत करके समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाले उनके क्षेत्र में उत्कृष्टता से प्राप्त उपलब्धियों और उत्कृष्टता का सम्मान करते हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि तथा शिपिंग और लॉजिस्टिक्स की दुनिया के डॉ. पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह एक मशहूर नाम हैं। उनके लगातार प्रयासों से उन्हें सकारात्मक परिणाम मिले, जिसके लिए उन्हें शिपिंग और लॉजिस्टिक्स में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें "भारत श्री", "भारत गौरव श्री", "आचार्य/मेंटर ऑफ द ईयर-2022" पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। "आइकॉन ऑफ एशिया", "बिजनेस लीडर और सीएसआर विजनरी ऑफ द ईयर" और "डॉक्टरेट इन इंटरनेशनल बिजनेस" जैसी उपाधियों ने उनकी उपलब्धियों की लम्बी सूची में चार चांद लगाये हैं। उनकी उपलब्धियों पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रमुख प्लेटफार्मों द्वारा ढेर सारे लेख और प्रेस विज्ञप्तियां प्रकाशित की गई हैं। डॉ. सिंह, अपनी व्यक्तिगत क्षमता से गैर सरकारी संगठनों का समर्थन करते हैं, जो समुदाय के कल्याण में मदद करते हैं। वह गरीबों और जरूरतमंदों के लिए शिक्षा को प्रायोजित करते हैं, संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए अपना हाथ हमेशा आगे बढ़ाते हैं। वह निर्विवाद रूप से इस दुनिया को "रहने के लिए एक बेहतर जगह" बनाने के लिए समाज और आसपास के लोगों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप संकट, दर्द और पीड़ा में फॅंसे लोगों की मदद करने की कोशिश करते हैं। दूसरे शब्दों में, डॉ. सिंह जीवन के सभी क्षेत्रों में सहानुभूति, दयालुता, मानवता और निःस्वार्थ भावना का प्रदर्शन करते हैं। आप हमेशा लीक से हटकर सोचते हैं और मानवता एवं राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के माध्यम से समाज में खुशी एवं गौरव लाते हैं। पुरस्कार समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. सिंह एवं उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। पुरस्कार समारोह के दौरान लगभग 40 व्यक्तियों को उनकी अतुलनीय बहादुरी, कला, सामाजिक सेवा, संस्कृति, खेल, साहित्य और पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 96 वर्षीय ऊर्जावान श्रीमती हंसाबेन मेहता को उनके सामाजिक कार्यों के लिए "महाराष्ट्र लाइफटाइम अचीवर अवार्ड" के रूप में दिया गया। सामाजिक सेवाओं में हाथ बॅंटाने में उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए दर्शकों द्वारा खड़े होकर उन्हें
सराहनापूर्ण सलामी दी गई। विभिन्न कलाकारों ने मधुर गीतों के साथ लाइव संगीत प्रस्तुत किया और विभिन्न प्रतिभागियों के नृत्य ने पुरस्कार समारोह को शानदार बना दिया। अंत में स्नेहा इवेंट एंड मैनेजमेंट्स के सीएमडी विष्णु मिश्रा ने कार्यक्रम में शामिल सभी दिग्गजों, पुरस्कार विजेताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पुरस्कार समारोह समाज में सकारात्मक बदलाव की चाहत रखने वाले महत्वाकांक्षी युवाओं के सम्मान के एक सच्चे प्रतीक के रूप में यादगार बन गया।

Post a Comment

0 Comments