समाजसेवी शशिधर शुक्ल के पिता यदुनाथ शुक्ल का निधन

कल्याण। आध्यात्मिक मानव विश्व कल्याण ट्रस्ट के केंद्रीय अध्यक्ष पंडित शशिधर शुक्ला के पिता पंडित यदुनाथ शुक्ल का 95 वर्ष की उम्र में उनके पैतृक गांव सदोपुर, भदोही निधन हो गया। अत्यंत दयालु ,मृदुभाषी तथा धार्मिक रहे यदुनाथ शुक्ल के निधन की खबर मिलते ही डोंबिवली, कल्याण तथा मुंबई में रहने वाले उनके करीबी और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनसे जुड़े सारे कार्यक्रम उनके पैतृक गांव में ही संपन्न होंगे। भाजपा नेता सुनील शुक्ल, सुशील विश्वनाथ दुबे, पत्रकार गुलाबधर पांडे, पत्रकार महेश द्विवेदी, डॉक्टर हेमंत मिश्र, मनोज तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोगों ने यदुनाथ शुक्ल के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Post a Comment

0 Comments