हिंदू विचारधारा से ही होगा विश्व का कल्याण : बाबूभाई भवानजी

 

मुंबई। वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा कि अफगानिस्तान जैसे देश में मुस्लिम अपने ही लोगों की हत्या कर रहे हैं। हिंदू विचारधारा से ही विश्व का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व किसी धर्म का विरोध नहीं करता है।
आज दादर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू किसी धर्म का विरोध नहीं करता है। हिंदू विचार ही सबका कल्याणकारी है। हिंदू धर्म कहता है जहां जन्म हुआ, जिस धर्म में जन्म हुआ उस देश और धर्म की उन्नति करो। हिंदू धर्म किसी दूसरे धर्म को नष्ट करने को नहीं कहता है। 
उन्होंने कहा कि आज विश्व में हिंदू धर्म शक्तिशाली हो रहा है। इससे ही विश्व का कल्याण होगा।
उन्होंने कहा कि क्षत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिकों ने जंग जीती तो दुश्मनों की औरतों को भी ले आए। शिवाजी महाराज ने कहा कि जब यही करना था तो हममें और उनमें क्या अंतर है। पराई स्त्री मां - बहन के समान होती है। उन्होंने ससम्मान सभी औरतों को वापस भेज दिया था। पूर्वजों से हमें यह सीख मिली है। 
उन्होंने कहा कि विश्व में हिंदू विचारधारा शक्तिशाली हो रही है। इससे कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि अधूरे तत्व ज्ञान के अहंकार के कारण आतंकवाद पैदा होता है। यूक्रेन और रसिया अहंकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। विश्व कल्याण के लिए हिंदुत्व का प्रचार प्रसार जरुरी है।

Post a Comment

0 Comments