सांसद बीपी सरोज को दोबारा टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

जौनपुर। भाजपा केंद्रिय नेतृत्व द्वारा मछलीशहर लोकसभा के सांसद बी पी सरोज को दोबारा टिकट मिलने की सूचना जैसे ही कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी, लोगों ने एक दुसरे को आपस में मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।इसी क्रम में बिकास खंड मड़ियाहूं के पूर्व मंडल अध्यक्ष बेलवां और सांसद के लोकसभा मिडिया प्रभारी पं. राज कृष्ण शर्मा के बेलवा स्थित प्रतिष्ठान सद्गुरु कम्युनिकेशन पर उपस्थित होकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई देकर सांसद बी पी सरोज को पुनः टिकट मिलने पर हर्ष व्यक्त किया गया और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।पं.राज कृष्ण ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद बी पी सरोज जिस तरह से निरंतर 5 साल जनता और कार्यकर्ताओं के बीच में रहकर लोगों का काम किए, लोगों को सम्मान दिया और कार्यकर्ताओं के लिए शासन प्रशासन पर निरंतर दबाव बनाए रखा,आज उसी का परिणाम है कि शीर्ष नेतृत्व ने पुनः सांसद जी को टिकट दिया और हमें विश्वास है कि उनकी जीत भी ऐतिहासिक होगी।इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव गुप्ता, रघुनंदन चौहान, राधेश्याम उपाध्याय, ब्रिजेश सरोज, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित होकर बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया। इसी क्रम में मडियाहू गांधी मूर्ति के पास भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बीपी सरोज के पुणे टिकट मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्वागत किया

Post a Comment

0 Comments