मुंबई। पी क्लब एजुकेशन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित,पी क्लब ग्लोबल इंडिया अवार्ड का भव्य आयोजन 25 अप्रैल, 2024 की शाम को मुम्बई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की भूमिका में ब्रिगेडियर गौतम गांगुली, शाहिदा पी गांगुली, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस कैप्टन डॉ.एडी मानेक प्राइड ऑफ़ महाराष्ट्र की उपस्थिति रही। विंध्य गौरव अवॉर्ड एवं स्नेहा इवेंट एंड मैनेजमेंटस के डॉयरेक्टर विष्णु मिश्रा को यह अवॉर्ड उनके बेहतर उत्कृष्ठ और सामाजिक कार्य हेतु सम्मान किया गया। विष्णु मिश्रा ने कई वर्षो से सोशल एवं सामाजिक कार्य संस्था द्वारा आयोजन किए गए हैं,विंध्य क्षेत्र का यह उभरता हुआ सितारा मुंबई जैसे नगरी में अपने छेत्र और कार्य का पर्चम लहरा रहे है। स्नेहा इवेंट द्वारा प्रति वर्ष मायानगरी मुंबई में विंध्य गौरव अवॉर्ड का आयोजन करते आ रहे है,विंध्य गौरव अवार्ड का आयोजन को बहुत सराहा जाता रहा है। विष्णु मिश्रा ने कार्यक्रम के आयोजक शैलेश तिवारी का आभार व्यक्त किया इतना विशाल और सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
0 Comments